Sunday, 21 August 2016

मसूर की दाल के ये 9 फायदे जान कर आप दंग रह जायेंगे, जरूर पढ़े

हम सभी जानते है की मसूर के दाल का उपयोग पुरे India में किया जाता है, पर इसके फायदे के बारे में कम ही जानकारी है | जानते है health benefits और कैसे face के लिए फायदेमंद है | मसूर भारत में पाए जाने वाला एक प्रकार का दलहन है, जिसका इस्तेमाल हम अपने भोजन में दाल के रूप में करते है | मसूर खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही इसमे पोष्टिक तत्व पाए जाते है | मसूर की खेती भारत के अलावा अन्य कई देशो में की जाती है, जिसमे भारत का मसूर उत्पादन में पहला स्थान है | इसकी खेती मुख्यतः उष्ण एवं शीतोष्णकटिबंधिये इलाको के शीत जलवायु वाले क्षेत्रो में अत्यधिक होती है | मसूर के पौधे मध्यम वर्ग के पोधो होते है जिसकी लम्बाई 25 से 70 cm तक होते है | जब पौधो में फूल लगते है तब पौधे काफी आकर्षित दीखते है, इसके फूल सफ़ेद, बैगनी और गुलाबी रंग के होते है|

➡ मसूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व / List of Nutrients available in Split Red Lentil :

    मसूर दाल में स्वाद के साथ कई प्रकार के पोष्टिक तत्व पाए जाते है, जो मानव शरीर में पाए जाने वाले तत्व को संतुलित बनाए रखता है और स्वस्थ रखता है | मसूर में पाए जाने वाले तत्व निन्मलिखित है

    1. Calcium
    2. Phosphorus
    3. Iron
    4. Sodium
    5. Potassium
    6. Magnises
    7. Sulfur
    8. Clorian
    9. Iodian
    10. Aluminium
    11. Copper
    12. Zinc
    13. Protein
    14. Carbohydrate
    15. Vitamin D
    ➡ मसुर दाल खाने के फायदे / Health Benefits of Masoor Dal :


    1. पाचन क्रिया – अपने आहार के अगर आप मसूर दाल का भी नियमित रूप से सेवन करते है तो आपकी पाचन क्रिया मजबूत होगी है, और साथ ही साथ यह मानव शरीर के पेट में होने वाली कई तरह के समस्याओ को दूर करती है |
    2. दाँतों के लिए अच्छा – अगर आप दांत संबंधित बीमारी से परेशान है, और कई प्रकार के इलाज के बाद भी ये ठीक नहीं हो रहा है तो मुट्ठी भर मसूर दाल ले और इसे अच्छे तरह से जलाकर रख तैयार कर ले, और अब आप इसे रोजाना अपने दातो पर हलके हाथों से मसाज करे | ऐसा करने से दांत संबंधित बीमारी से जल्द छुटकारा पाएँगे| 
    3. Face pack – मसूर दाल सिर्फ हमारे भोजन को पोष्टिक नहीं बनाता है,  बल्कि इसके अलावे भी ये हमारे सौन्दर्य को निखारने में भी मदद करता है | मसूर के आटे में देशी घी को अच्छे तरह से मिलाकर लगातार एक सप्ताह तक अपने चेहरे पर face pack के तरह लगाए, और 15 minute बाद इसे धो ले, ऐसा करने से आपके चेहरे पर दिखने वाले झाइयाँ ख़त्म हो जाती है |
    4. गले के लिए फायदेमंद – कई बार ऐसा होता है की कुछ चटपटा खाने के चाकर में हम अपने गले का ध्यान नहीं रख पाते है और हमारे गले में दर्द हो जाता है, ऐसे में मसूर के पत्ते का कड़ा बनाकर गरारा करने से गला संबंधित बीमारी ख़त्म हो जाता है |
    5. पेट के लिए अच्छा – मसूर के पत्ते का सूप भी मानव शरीर के लिए लाभदायक होता है | इसके सूप का सेवन करने से पेट संबंधित विकार नष्ट होते है |
    6. घाव को जल्दी भरे – मसूर दाल शरीर में होने वाले घाव के लिए काफी फायदेमंद है | अगर आपका घाव जल्द ठीक
      नहीं हो रहा है तो आप मसूर के भस्म को भैस के दूध में मिलकर pest बना ले और इसे घाव पर लगाए, ये आपके घाव को जल्द ठीक कर देगा |
    7. खून की कमी को पूरा करे – अगर आप मसूर के दाल का नियमित तौर पर सेवन करते है तो आपके शरीर में खून की कमी नहीं होगी, और साथ ही ये मानव शरीर के कमजोरी को भी भगाता है |
    8. त्वचा के लिए अच्छा – गर्मियों में पड़ने वाले धुप से skin जलने लगता है जिससे परेशान होकर लोग घर से निकलना नहीं चाहते है, ऐसा में मसूर दाल को पिस के इसमे शहद और दही मिलाकर लेप बना ले और इसे त्वचा पर लगाए, ये आपके त्वचा को ठंडक प्रदान करेगा | 
    9. आखों के लिए फायदेमंद – अगर आप मसूर दाल को रोजाना देशी घी में तलकर खाते है तो इससे आपके आँख की रौशनी बनी रहती है |

    No comments:

    Post a Comment